IND vs SA: भारत की दूसरे टी20 मुक़ाबके में हार, दक्षिण अफ्रीका ने 51रनों से दी मात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।दक्षिण अफ्रिका ने 51 रनों से हरा दिया है.  इस मैच में टॉस जीतकर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए. भारतीय टीम 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 162 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप हुआ.

इस मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने के लिए आए. गिल शून्य पर और अभिषेक 17 रन पर पवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत का टॉप ऑर्डर विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्लॉप साबित हुआ. टीम के लिए अक्षर पटेल 21, हार्दिक पांड्या 20, जितेश शर्मा 27 और शिवम दुबे 1 रन ही बना पाए।

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए. उन्होंने भारत को मैच में बनाए रखा लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. तिलक ने 34 बॉल में 2 चौके और 5 छक्कों के साथ 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182 का रहा. दक्षिण अफ्रीका के लिए ओटनील बार्टमैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मार्को जानसेन, लुंगी एनगिडी और लुथो सिपामला ने 2-2 विकेट चटकाए.

 अफ्रीका के लिए इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने शानदार पारी खेली. उन्हें भारतीय विकेटकीपर जिते शर्मा ने 16वें ओवर की पहली बॉल पर रन आउट कर दिया और वो शतक लगाने से मात्र 10 रनों से चूक गए. डी कॉक ने 46 बॉल में 5 चौके और 7 छक्कों के साथ 90 रनों की पारी खेली. इसके बाद टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 14 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया.

अफ्रीका के लिए अंतिम ओवर्स में डेविड मिलर 20 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 20 और डोनोवन फरेरा ने 16 बॉल में 1 चौके और 3 छक्कों के साथ 31 रनों की पारी खेली और टीम को 213 रनों तक पहुंचाया. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial