अखिलेश यादव ने SIR को बताया महाषड़यंत्र? “आज वोट कटने की बात कल खेत-जमीन तक पहुंचेगी”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों और यहां तक कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों से ये अपील की है कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के महाषडयंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसीलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।

अखिलेश यादव का कहना है कि ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति, आरक्षण से नाम काटा जाएगा, फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। ये देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial