सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचाव के नतीजे आने शुरू हो गए. तेलंगाना के हैदराबाद के जुबली हिल्स, जम्मू-कश्मीर की नगरोटा और मिजोरम की डम्मपा सीट के परिणाम आ गए हैं. हैदराबाद के जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार नवीन यादव ने 25000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की. जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार देवयानी राणा ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, मिजोरम की डम्पा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ. आर ललथंगलियाना ने बाजी मारी है.
राजस्थान के अंता से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन ‘भैया’ ने मारी बाजी मारी है. उन्होंने 15612 मतों से जीत हासिल की.
हैदराबाद के जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने कहा, ‘मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इतने बड़े बहुमत से जिताया.’
मिजोरम की डम्पा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ. आर ललथंगलियाना 562 वोटों से चुनाव जीत गए हैं.










