उपचुनाव 2025 परिणाम: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से BJP की देवयानी राणा की जीत, 24000 वोटों से दी शिकस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे. मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है. जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा, राजस्थान के अंता, झारखंड के घाटशिला, तेलंगाना के जुबली हिल्स, पंजाब के तरनतारन, मिजोरम के डम्पा और ओडिशा के नुआपाड़ा पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. बिहार विधान सभा चुनाव में NDA को काफी बढ़त मिली हुई है।

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा की सीट पर भाजपा की जीत

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. बीजेपी की उम्मीदवार देवयानी राणा ने 24000 वोटों के भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा उपचुनाव के लिए शुरुआती रुझानों में पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी कुल 17राउंड के तीसरे दौर की मतगणना के बाद 32 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial