बिहार चुनाव- पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग से कांग्रेस उत्साहित, कहा, ज़्यादा मतदान से महागठबंधन को मिलेगा फायदा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज संपन्न हो गया. मतदान के बाद राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी जीत का दावा करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि आज के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है

‘परिवर्तन की बयार’ : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है. उन्होंने कहा कि उसके स्पष्ट रुझान पहले चरण के मतदान में देखने को मिले.

”बिहार सरकार के प्रति लोगों का आक्रोश और गुस्सा जो चेहरे पर दिख रहा था. वह आज वोटिंग के दौरान ईवीएम मशीन पर भी दिखा. आज बीजेपी के कई नेताओं यहां तक की उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भी आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. विधानसभा के चुनाव के परिणाम में क्या होने वाला है इसका स्पष्ट संदेश आज दिख गया.”– पवन खेड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस

पवन खेड़ा ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में लोगों का रुझान है. आज जिस तरीके से वोटिंग हुई है उससे स्पष्ट हो गया है कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही महागठबंधन की सरकार बनने वाली है. बीजेपी और निर्वाचन आयोग के सभी सदस्यों पर हम लोग पानी फेर रहे हैं. बीजेपी पर निशाना चाहते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी अरबों-खरबो का विज्ञापन देकर पूरे शहर को भर देते हैं. शहर को जाम कर देते हैं. लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होने वाला.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial