दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म रोई-रोई बिनाले ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. फिल्म बीती 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और इसने ओपनिंग डे पर अपनी उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया है. बीती 19 सितंबर 2025 को सिंगर जुबिन गर्ग की सिंगापुर में समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद सिंगर की यह आखिरी फिल्म है, जिसे देखने के लिए ना सिर्फ असम बल्कि हिंदुस्तान के 30 शहरों को लोगों ने यह फिल्म देखी. चलिए जानते हैं रोई-रोई बिनाले ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ने रोई-रोई बिनाले देश की 800 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. फिल्म का पहला शो सुबह 4.25 बजे से शुरू हुआ और मिडनाइट तक शो चले. सैकनिल्क की मानें तो रोई-रोई बिनाले ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.53 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जॉलीवुड फिल्म रोई-रोई बिनाले के सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं और अगले हफ्ते तक कोई भी थिएटर खाली नहीं है.
असम में रोई-रोई बिनाले को लेकर जुबिन के फैंस में इतना शानदार क्रेज है कि वो सुबह 4 बजे से फिल्म की टिकट लेने के लिए भारी बारिश के बीच खड़ रहे. असम में हर थिएटर हाउसफुल चल रहा है और फिल्म रोई-रोई बिनाले के लिए अगले एक हफ्ते के लिए एडवांब टिकट बुक हो चुके हैं.
रोई-रोई बिनाले असम के सासथ-साथ भारत की 30 सिटी की 800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है और सभी हाउसफुल चल रही हैं फिल्म की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए असम में लगभग आठ नए स्क्रीन खोले गए हैं, जिनके शो सुबह 4.25 बजे से आधी रात तक चल रहे हैं. इसी के साथ असम में रोई-रोई बिनाले के अलावा कोई भी फिल्म थिएटर में नहीं दिखाई जाएगी, जुबिन के लिए यह एक बहुत बड़ी ट्रिब्यूट है.










