IND vs AUS: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से गंवाई सीरीज, एडिलेड में मिली 2 विकेट से हार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच 2 विकेट से हार मिली है. इसके साथ ही भारत शुभमन गिल की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज हार गया है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-0 से जीत ली है. इस मैच में इंडिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 265 रनों के लक्ष्य को 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए. उन्होंने 78 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 74 रनों की पारी खेली. टीम के लिए कूपर कोनोली ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कोनोली ने 53 बॉल में 5 चौके और 6 छक्के के साथ नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

मैट रेनशॉ ने 1 छक्के और 1 चौके के साथ 30 रनों की पारी खेली. मिचेल ओवेन ने भी बल्ले के साथ 23 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्के के साथ 36 रनों की पारी खेली. भारत के लिए हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट हासिल किए.

इससे पहले भारत की तरफ से रोहित 73 रनों की पारी खेली. वो टीम के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 97 बॉल में 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 61 रन बनाए. अय्यर के बल्ले से सिर्फ 7 चौके निकले. अक्षर ने 44 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके लगाए.

वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि जेवियर बार्टलेट ने भी 3 विकेट लिए और स्टार्क को 2 विकेट मिला. अब तीसरा वनडे मैच सिडनी में 26 अक्टूबर को खेला जाएगा.

भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों एडिलेट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही भारत शुभमन गिल की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज राह गया है. भारत से मिले 265 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. एडम जम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial