अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी- जयशंकर की मुलाकात, काबुल में टेक्निकल मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा देने का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के दौरे पर आए अफगानिस्तान के अपने समकक्ष अमीर खान मुत्ताकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक के दौरान जयशंकर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब काबुल में मौजूद टेक्निकल मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा दिया जाएगा.

अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी के साथ बैठक के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, “मुझे आज काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर अपग्रेड करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है…”

जयशंकर ने कहा कि, भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी के साथ बैठक के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि, भारत और अफगानिस्तान को आतंकवाद से निपटने के लिए प्रयासों में समन्वय करना चाहिए.

जयशंकर ने कहा कि, भारत अफगानिस्तान के लोगों का शुभचिंतक है और वह उसके विकास में भी गहरी रूचि रखता है. उन्होंने कहा कि, मुत्ताकी की भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बता दें कि, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के सत्ता से हटने और तालिबान के सत्ता अपने हाथ में लेने के चार साल बाद तालिबान सरकार के किसी नेता की काबुल से भारत की यह पहली उच्च-स्तरीय यात्रा है. बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा कि,”विकास और समृद्धि के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता है. हालांकि, ये दोनों देशों के सामने मौजूद सीमा पार आतंकवाद के खतरे से जूझ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि, हमें आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए प्रयासों में समन्वय करना चाहिए. जयशंकर ने मुत्ताकी से कहा कि, वे भारत की सुरक्षा चिंताओं के प्रति अफगानिस्तान की संवेदनशीलता की सराहना करते हैं. खासकर पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ काबुल की एकजुटता उल्लेखनीय थी.

द्विपक्षीय बैठक के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से कहा कि, अफ़गानिस्तान में खनन के अवसरों का पता लगाने के लिए भारतीय कंपनियों को उनका निमंत्रण भी अत्यंत सराहनीय है. इस पर आगे भी चर्चा की जा सकती है. जयशंकर ने कहा, “व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने में हमारी साझा रुचि है.” उन्होंने कहा कि, काबुल और नई दिल्ली के बीच अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने की जानकारी पाकर खुशी हो रही है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial