कोलकाता में रिकॉर्ड बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, करंट लगने से 7 की मौत, रेल, मेट्रो सेवाएं बाधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: कोलकाता में रातभर हुई भीषण बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. शहर में करंट लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. शहर भर में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.

बारिश और जलभराव के चलते रेल सेवाएं और मेट्रो सेवाएं बाधित रही जबकि कोलकाता में यातायात पूरी तरह ठप रहा. लगभग हर सड़क जलमग्न हो गई. लगातार बारिश के कारण कोलकाता और उसके उपनगरों के एक बड़े हिस्से में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई.

भारी बारिश के कारण कई दुर्गा पूजा मंडप क्षतिग्रस्त हो गए. इससे पूजा आयोजकों को भारी असुविधा हो रही है. कोलकाता में सड़कें पानी में डूब जाने से कई घरों और आवासीय परिसरों में पानी घुस गया. कोलकाता नगर निगम (केएमसी) शहर से पानी हुगली नदी में निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है

मौसम विभाग ने दिन में और आने वाले दिनों में और बारिश की भविष्यवाणी की है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों और कोलकाता में भारी बारिश होने की संभावना है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial