जयपुर में कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले, बोले- राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि विपक्ष को सरकार के अच्छे कामों को प्रोत्साहित करना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाते हैं. ऐसा करके वे देश को बदनाम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अच्छी ट्रेनिंग नहीं मिली है. उन्होंने पीएम मोदी की माता के एआई वीडियो को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. रामदास अठावले सोमवार को जयपुर के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए. सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी इस मौके पर मौजूद रहे.

सबका साथ सबका विकास: मीडिया से बातचीत में अठावले ने कहा कि राजस्थान में एससी-एसटी और ओबीसी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में हैं, जिनके लिए 900 से ज्यादा हॉस्टल हैं. अंतरजातीय शादी करने पर दंपती को दस लाख रुपए की मदद दी जाती है. मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य से काम कर रही है. प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार भी एससी-एसटी और ओबीसी को न्याय देने के लिए काम कर रही है.

जनता ने कांग्रेस को सत्ता से हटाया: उन्होंने कहा, भारत ने पाकिस्तान को क्रिकेट मैच में करारी शिकस्त दी है. इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में पीएम मोदी के नेतृत्व में सैन्य बलों ने आतंकियों के अड्डे नष्ट किए. राहुल गांधी बेवजह देश को बदनाम कर रहे हैं. कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का अपमान कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार करने वाले लोग हैं, इसलिए जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया.

क्रिकेट पर राजनीति ठीक नहीं: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि क्रिकेट पर राजनीति करना ठीक नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वोट चोरी का राग अलाप रही है. सवाल यह है कि क्या कांग्रेस 70 साल तक वोट चोरी कर सत्ता में आई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अच्छी ट्रेनिंग नहीं मिली. मोदी को केवल गालियां देने की ट्रेनिंग मिली है. यही ट्रेनिंग लेकर वे विदेश से आए हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial