उत्तराखंड को मिली बड़ी राहत, केंद्र ने दिया 1200 करोड़ का आर्थिक पैकेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड का दौरे किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड में आपदा से हुये नुकसान की समीक्षा बैठक की. समीक्षा के बाद पीएम मोदी ने उत्तराखंड के बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की. केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

पीएम मोदी को आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करना था. इसके लिए पीएम मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. इसी बीच मौसम खराब हो गया. जिसके कारण पीएम मोदी का आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण रद्द करना पड़ा. पीएम मोदी को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पौड़ी का हवाई निरीक्षण करना था. हवाई दौरा दौरा रद्द होने के बाद पीएम मोदी ने सीएम धामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुये नुकसान की जानकारी ली. साथ ही पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial