ग्रेटर नोएडा में कार और बाइक की भीषण टक्कर, चार दोस्तों की एक साथ खत्म हो गई जिन्दगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 ग्रेटर नोएडा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. कार और बाइक की टक्कर में चार लोगो की मौत हो गई. चारों एक ही बाइक पर सवार थे. हादसा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम कुलेसरा पुस्ता रोड पर हुआ. घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

सड़क हादसे में मृतक सुमित, लव-कुश, रिहान और मोनू चारों एक ही बाइक पर सवार होकर पुश्ता रोड पर जा रहे थे. तभी सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना ईकोटेक 3 क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुलेसरा पुस्ता रोड पर बाइक पर सवार सुमित, लवकुश व उनके दो अन्य दोस्त रिहान व मोनू ठाकुर (उम्र करीब 16 से 18 वर्ष) जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार की बाइक से टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार चारों की उपचार के दौरान मौत हो गई. फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial