22 मिनट में सफाचट’, अहमदाबाद में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 60-65 साल तक भारत पर राज करने वाली इस पार्टी ने ‘आयात घोटाले’ करने के लिए देश को दूसरे देशों पर निर्भर बना दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हित सर्वोपरि हैं और हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे.

मोदी की यह टिप्पणी अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि में आई है. दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार शहरों में गरीबों को सम्मानजनक जीवन स्तर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.” मोदी ने उपस्थित लोगों को बताया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 11 वर्ष के शासनकाल में भारत में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है.

22 मिनट में सफाचट’
इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और कहा, आतातायी (आंतकी)… ये हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी, लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों. दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है, 22 मिनट में सफाचट. ऑपरेशन सिंदूर… हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है.

झुग्गी वालों के लिए पक्की गेटेड सोसायटी बनाने का बीड़ा उठाया
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ” हमारे श्रमिक परिवारों को बेहतर जीवन मिले, ये हमारा मिशन रहा है. इसलिए कई साल पहले हमने गुजरात में झुग्गी वालों के लिए पक्की गेटेड सोसायटी बनाने का बीड़ा उठाया. बीते सालों में गुजरात में झुग्गियों की जगह मकान बनाने के ऐसे अनेक प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं और ये अभियान लगातार जारी है.”

उन्होंने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उसको पूजता है. मैंने इस बार लाल किले से कहा था कि पिछड़ों को प्राथमिकता हमारा मिशन है. हमारा निरंतर प्रयास है कि नियो-मिडिल क्लास और मिडिल क्लास दोनों को सशक्त करें.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial