उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027- धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 36 हजार युवाओं को नौकरी और विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 26 नवंबर 2026 को देहरादून में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार के कार्यकाल का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस रिपोर्ट कार्ड में सरकार ने अपनी प्रमुख योजनाओं, कानूनों और उपलब्धियों का ब्योरा रखा है।

इस रिपोर्ट कार्ड में करीब 36,000 युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देने और नकल विरोधी सख्त कानून लागू करने का दावा किया गया है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग के लिए ‘मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना’ का जिक्र है।

3 लाख से अधिक महिलाओं के ‘लखपति दीदी’ बनने, स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज ऋण, ‘हाउस ऑफ हिमालय’ ब्रांड, आरक्षण, बैनी-भुली, एकल महिला स्वरोजगार, नंदा गौरा योजना और मुफ्त LPG रिफिल जैसी योजनाओं का उल्लेख है।

समान नागरिक संहिता (UCC), सख्त धर्मांतरण कानून, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, वात्सल्य योजना और पेंशन से जुड़ी उपलब्धियां गिनाई गई हैं।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि, हम जनता के बीच में अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं। 2022 में भी लेकर आए थे। जो भी संकल्प हमने जनता को दिया था, वो हमने पूरा किया था और आगे बढ़ रहे हैं। 2022 में उत्तराखंड की जनता ने मिथक को तोड़ा और लगातार बीजेपी पर विश्वास जताया। साथ ही सीएम ने उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें