सुप्रीम कोर्ट मार्च मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, राहुल और प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में निकाले गए ‘इंडिया’ ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कई एफआईआर दर्ज की हैं।

पुलिस के अनुसार, लुटियंस दिल्ली के इस बेहद संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू थी और प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद, विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को जबरन तोड़ने और आगे बढ़ने का प्रयास किया।

मार्च रोकने के बाद स्थिति उस समय और संवेदनशील हो गई जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट परिसर के भीतर पहुंचा और याचिका दाखिल की। दिल्ली पुलिस की एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि अनुमति न होने के बाद भी कानून-व्यवस्था को चुनौती दी गई, जिससे आम जनता को भारी जाम का सामना करना पड़ा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि यह देश के संविधान और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है और पुलिसिया बल का प्रयोग करके उन्हें रोका नहीं जा सकता।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial