दिल्ली के जंतर-मंतर पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब जंतर- मंतर पर प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। दिल्ली में प्रदर्शन और धरना करने के लिए 3 नए स्थान तय किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है।इसके तहत रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन और रैली करने के लिए तय किया है।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक कमेटी की सिफारिशके आधार पर जंतर – मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है। विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नई जगहों – रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान (पूर्वी दिल्ली) को तय किया गया है।
इस बदलाव के बाद दिल्ली में प्रदर्शन आयोजित करने के लिए निर्धारित स्थलों की सूची बदल गई है। जंतर-मंतर अब इस आदेश के तहत निर्धारित प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा। इसके बजाय रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD मैदान को नए स्थल बनाया गया है।









