नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मैदान में उतर आई है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने इस्तीफे के लिए 48 घंटे का टाइम दिया है।
अभिजीत दिपके ने चुनाव आयोग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अगर 48 घंटे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। दिल्ली में भी आंदोलन किया जाएगा। जब तक इस्तीफा नहीं होगा, तब तक उठेंगे नहीं।
अभिजीत दिपके ने कहा, “कल इलेक्शन कमीशन के बारे में जो रिपोर्ट सामने आई, उससे साबित होता है कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। वह देश के सबसे बड़े देश-विरोधी हैं और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
दिपके ने कहा कि वह भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। जब से ज्ञानेश कुमार चीफ इलेक्शन कमिश्नर बने हैं, सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट देगा और कौन नहीं। क्या यही लोकतंत्र है?









