NEET पेपर लीक प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, कहा- छात्रों पर ज्यादती करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शेंगे न प्रोटेस्ट में शामिल अपराधियों को बख्शा जाएगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने साफ कहा कि ज्यादती करने वाले पुलिस अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन प्रदर्शन की आड़ में हिंसा करने वाले आपराधिक तत्वों को भी कोई राहत नहीं मिलेगी। 

कोर्ट ने छात्रों और अपराधियों के मामलों को अलग करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को यह छूट दी है कि वे कानूनी नियमों के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को वापस ले सकती हैं या बंद कर सकती हैं।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कोर्ट को आश्वस्त किया है कि सरकार छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमने याचिकाकर्ताओं से भी बात की है। हम छात्रों पर कार्रवाई नहीं चाहते। इसके लिए ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial