कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ‘माफ करने से पहले आपको माफी मांगनी चाहिए’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पीएम मोदी और उनकी माँ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छात्रों को माफ करने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर केवल माफी की बात करने के बजाय छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और इसके लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की है।

अभिजीत दीपके कहा, ‘सिर्फ इंस्टाग्राम पर माफी की पेशकश न करें, बल्कि पुलिस को भी मामलों को वापस लेने का निर्देश दें। इन छात्रों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाएं।’

पुलिस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री से औपचारिक माफी की मांग करते हुए कहा, ’20 जुलाई को जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, जिनके सिर पर चोट लगी, जिन्हें पेलेट गन के छर्रे लगे और जिनके हाथ-पैर टूट गए,  मोदी पहले उनसे माफी मांगें। उसके बाद ही माफी की बात करें।’

उन्होंने  कहा, ‘माफी देने से पहले आपको माफी मांगनी चाहिए। 20 जुलाई को पुलिस ने छात्रों के साथ जो बर्बरता की, वैसी हिंसा छात्रों के खिलाफ इस देश में पहले कभी नहीं देखी गई। इसलिए मेरा मानना है कि नरेंद्र मोदी को सबसे पहले इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial