नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। वे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी तमाम बयानबाजी कर रहे हैं।इसी सिलसिले में आज शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर दोनों नेताओं पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सरकार Gen-Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकती। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ी। अब आप FIR कर रहे हैं और उनके अकाउंट बंद कर रहे हैं।राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि मोदी और शाह “भारत का अतीत” हैं, इसलिए उन्हें देश के “भविष्य” के साथ संभलकर व्यवहार करना चाहिए।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहले युवा प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया और अब उन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है तथा उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हटाया जा रहा है।
उन्होंने दोनों आला नेताओं को संदेश दिया कि वे देश के भविष्य के साथ किस तरह का बर्ताव कर रहे हैं, इस बात को लेकर बेहद सावधान रहें।









