सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, कहा- सरकार उनकी मांगों को लेकर उन्हें भरोसा दिलाए तो वे अपना अनशन कर देंगे खत्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्लीः पेपर लीक मामले में अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। वांगचुक ने पत्र में लिखा है कि अगर केंद्र सरकार उनकी मांगों को लेकर उन्हें भरोसा दिलाए तो वे अपना अनशन खत्म कर देंगे।

सोनम वांगचुक ने जो पत्र लिखा है उसमें सरकार से मांग की है कि परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए। जवाबदेही तय करने के लिए संसद में सार्थक चर्चा, जिसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार करना भी शामिल हो।

वांगचुक ने पत्र में लिखा, अस्पताल में आपसे मिलने के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों ने मुझे पत्र लिखा है। उन सभी ने मुझसे अपना अनशन खत्म करने का आग्रह किया है और याद दिलाया है कि मुझे अभी देश की सेवा में बहुत काम करना है। मैं उनसे सहमत हूं।

मैं जीना चाहता हूं। मैं अपने छात्रों, शिक्षा और उस काम में लौटना चाहता हूं जिसने मेरे जीवन को एक पहचान दी है। लेकिन मैं उन युवाओं की कीमत पर ऐसा नहीं कर सकता जिनके लिए यह आंदोलन शुरू हुआ था।

अगर ऐसा आश्वासन दिया जाता है तो मैं इस भरोसे के साथ अपना अनशन खत्म करूंगा कि सरकार ने न केवल मेरी अपील सुनी है, बल्कि लाखों युवा भारतीयों की उम्मीदों को भी समझा है। यदि ऐसा नहीं होता है तो मैं अनिश्चित काल तक अपना अनशन जारी रखने के लिए मजबूर हो जाऊंगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial