पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी सरकार आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश करने जा रही है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में राज्य की जनता से जो वादा किया था, सरकार उसे पूरा करने जा रही है।
जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि “हमने अपने मैनिफेस्टो में UCC पर स्थिति साफ रखी थी। 29 तारीख को हम इसे सदन में लाकर पारित करेंगे ताकि बंगाल भी UCC लागू करने वाले बड़े राज्यों के क्लब में शामिल हो सके।”
इस विधेयक को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान मचा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस इस कदम का कड़ा विरोध कर रहे हैं। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा समेत अन्य नेताओं ने बीजेपी सरकार के इस कदम को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए तीखा हमला बोला है।
अगर यह विधेयक विधानसभा से पारित हो जाता है, तो उत्तराखंड , गुजरात और असम के बाद पश्चिम बंगाल देश का चौथा राज्य बन जाएगा जहाँ UCC कानून लागू होगा।









