NEET-UG री-एग्जाम पर NTA ने दी सफाई, कहा – पेपर लीक वीडियो फेक, सफलतापूर्वक हुआ एग्जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ वीडियो को ‘फेक’ बताया। वीडियो में दावा किया गया था कि नीट यूजी 2026 री-एग्जामिनेशन का क्वेश्चन पेपर टेलीग्राम पर लीक हो गया था। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक यूनिट ने सोमवार को वीडियो को फेक बताया और कहा कि ‘पेपर लीक होने की खबरें बेबुनियाद और झूठी हैं।

पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी 2026 री-एग्जामिनेशन का क्वेश्चन पेपर एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर लीक हो गया था।यह दावा फर्जी है।पेपर लीक होने की खबरें बेबुनियाद और झूठी हैं।

NTA ने नीट पेपर लीक से जुड़े दावे को फर्जी बताया है। कहा कि यह वीडियो पूरी तरह फेक है।साथ ही छात्रों से अपील की कि वे केवल ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर ध्यान दें।

छात्रों में डर पैदा करने और अफवाहें फैलाने को गंभीर अपराध मानते हुए NTA ने साइबर अपराध विंग (I4C) और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial