जो कभी सपना था, वह आज सच्चाई है, यही नए भारत की पहचान है, पीएम मोदी ने पेरिस में गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पीएम मोदी ने भारत में अपनी 12 साल की सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज से 50 या 100 साल बाद जब इस कालखंड की समीक्षा होगी, तब ये बात उभर कर सामने आएगी कि इस कालखंड को भारत की आकांक्षाओं ने ड्राइव किया। आज का भारत एक साथ हर उस क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा।

पीएम ने कहा कि ये भारत की आकांक्षाओं का नया युग है। जहां बिजली पहुंची है वहां लोग सिर्फ बिजली नहीं चाहते, स्मार्ट लिविंग चाहते हैं। जहां रेल पहुंची है, वहां लोग हाई स्पीड कनेक्टिविटी चाहते हैं। जहां हाइवे पहुंचा है वहां लोग वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे चाहते हैं। जहां इंटरनेट पहुंचा वहां लोग एआई और डिजिटल इनोवेशन में नेतृत्व चाहते हैं। आज भारत के लोग अपने जीवन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं और भारत को भी नेक्स्ट लेवल पर ले जाना उनका संकल्प है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं, जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 साल पूरे हुए हैं। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। ये भारत के लोकतंत्र की शक्ति है, जिसने एक चाय वाले को यहां तक पहुंचा दिया।
PM मोदी ने बताया कि पिछले 12 साल में भारत का एक्सपोर्ट 35 गुना बढ़ गया है। देश में मोबाइल बनाने वाली यूनिट्स में 100 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन गया है। इस तेजी से हो रही तरक्की और विकास की वजह से, भारत अब सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि इन 12 वर्षों की उपलब्धियों में एक उपलब्धि ऐसी भी है जिसे किसी आंकड़े से या अंक से नहीं मापा जा सकता, वो है 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास। आज का भारत और आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial