ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट के फिर दिए संकेत, कहा- अखिलेश प्रेस कांफ्रेंस वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊः समाजवादी पार्टी में टूट की अटकलें शुरू हो गई हैं। यह अटकलें राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान बाद शुरू हुई। सपा में टूट को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को फिर दावा किया और सपा में टूट का संकेत दिया है।

ओम प्रकाश राजभर ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, ”कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी”।

राजभर ने कहा कि मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्यवाणी करने वाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है 50 या फिर सिर्फ़ आश्वासन। इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफ़वाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, वो लोग इन्हें ढूंढ रहे हैं।

उधर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई सांसद और नेता वर्तमान नेतृत्व से संतुष्ट नहीं हैं। मौर्य ने कहा कि सपा के लगभग 25 से 26 सांसद टूटने की स्थिति में हैं, लेकिन भाजपा किसी प्रकार की तोड़फोड़ की राजनीति नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव नजदीक आते-आते सपा के अंदरूनी मतभेद और अधिक खुलकर सामने आएंगे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial