देहरादून- सगा भाई निकला कातिल, बड़े भाई को गोली मारकर हाईवे पर प्रदर्शन करने बैठा, पुलिस ने 10 घंटे में ही किया मर्डर का खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: राजधानी देहरादून में पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के भुड्डी गांव में 14 जून देर रात वकील सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने 10 घंटों के अंदर ही खुलासा कर दिया। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका छोटा भाई शाहिद ही निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पूरा मामले का खुलासा किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि बड़ा भाई अक्सर गलत आदतों और फिजूलखर्ची के कारण आरोपी को टोका करता था। आरोपी ने कुछ दिनों पहले भी पिता के खाते से चोरी-छिपे पैसे निकाले थे। इस वजह से भी दोनों भाइयों का झगड़ा हुआ था। इस दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के साथ मारपीट भी थी। इसी घटना से नाराज होकर आरोपी ने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी और उसकी गोली मारकर हत्या भी कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इतना शातिर है कि उसने सबका ध्यान भटकाने के लिए अपने भाई के शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया, ताकि किसी का भी शक उस पर न जाए।

पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि सोहेल हारून अपने माता-पिता और अन्य भाइयों के साथ घर में रहता था।20-25 दिन पहले सोहेल हारून के माता-पिता हज पर गए थे।सोहेल हारून अपने छोटे भाई शाहिद के साथ घर अकेला था।

पुलिस ने शाहिद को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में शाहिद ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसी ने अपने बड़े भाई की हत्या की है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial