अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर हो रही अभद्र टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, बोले- बेटी तो बेटी होती है उसका सम्मान होना चाहिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर हुई अभद्र टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है और इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है। सीएम योगी ने कहा की बेटी, बेटी होती है बेटी का सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने पुलिस को तत्काल प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने कहा कि हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं जहां माना जाता है कि “गांव की बेटी, सबकी बेटी” होती है।

अखिलेश यादव को नसीहत: सीएम योगी ने अखिलेश यादव को भी नसीहत देते हुए कहा कि वे अपने समर्थकों और “चेले-चपाटों” को भी संयमित भाषा का उपयोग करने का उपदेश दें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने लोगों को संस्कारित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों के प्रति टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग बहन और बेटियों के प्रति, बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों के प्रति और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं। इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है।अच्छा होगा उनको समझाओ,अगर नहीं समझे तो फिर हमें बता दो हम उन्हें अच्छे से समझा देंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial