प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर बात करने की उम्मीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।  ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। हालांकि, पीएम मोदी किस मुद्दे पर बात करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ये उम्मीद जताई जा रहा है कि पीएम मोदी महिला आरक्षण पर अपनी बात रख सकते हैं, क्योंकि शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल गिर गया था।

इस बिल के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 816 किए जाने का प्रस्ताव था। 2029 के संसदीय चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए ऐसा किया जा रहा था। महिला आरक्षण को लागू करने के लिए ही परिसीमन की भी तैयारी थी, लेकिन सरकार लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा जुटा नहीं पाई और संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका।

इसी बीच पीएम मोदी ने शनिवार सुबह दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति यानी CCS की बैठक की, जिसमें अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।

इससे पहले भी पीएम मोदी कई अहम मामलों पर रात आठ बजे देश को संबोधित करते आए हैं। सबसे पहले नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने साल 2016 में देश को रात आठ बजे संबोधित किया था। उसके बाद भी कई अन्य मामलों में उनका संबोधन हुआ है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial