दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का जनता को फायदा, सफर हुआ सस्ता, रोडवेज ने घटाया बसों का किराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के अच्छी खबर है। क्योंकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अब न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि सफर का खर्च भी कम होगा। उत्तराखंड परिवहन निगम (उत्तराखंड रोडवेज) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जाने वाले बसों का किराये में भारी कटौती की है, जिसका फायदा आम यात्रियों को मिलेगा।

दरअसल, बीती 14 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही वाहनों की आवाजाही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुरू हो गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड रोडवेज ने अपनी कुछ बसों को संचालन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से किया है, जिस कारण उन बसों के किराए में काफी कटौती गई है।

पहले चरण में उत्तराखंड रोडवेज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से 16 बसों को संचालन करेगा. इन 16 बसों में आठ वोल्वो, 6 एसी और दो आर्डिनरी बसे शामिल है। उत्तराखंड रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिसको देखते हुए परिवहन निगम जल्द ही वोल्वो की 5 और बसों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से ही संचालित करेगा। ताकि यात्रियों की डिमांड के अनुसार बसों के बेड़े को बढ़ाया जा सके।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग से बसों का संचालन करने से न सिर्फ यात्री 3 घंटे में दिल्ली पहुंच रहे हैं, बल्कि बस का खर्च भी कम आ रहा है।इसीलिए परिवहन निगम में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग से संचालित बसों के किराए में कटौती कर दी है।

  • देहरादून से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस का पहला किराया 945 था, लेकिन अब इस किराए को घटाकर 709 रुपए कर दिया गया है।
  • इसी तरह एसी बस का किराया पहले 709 रुपए था, जिसको घटकर 557 रुपए कर दिया गया है।
  • इसके अलावा ऑर्डिनरी बस का पहले किराया 420 रुपए था, जिसे घटाकर 355 रुपए कर दिया गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial