आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: सुरों की सरताज आशा भोसले का आज रविवार को निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने आख़िरी सांस ली।

उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, कल ही उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया था जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया। यह दुखद खबर उनके उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है।

पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के से सम्मानित   आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी थीं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिवार के अनुसार, कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए और संगीत जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उनके निधन से बॉलीवुड, महाराष्ट्र और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

आशा भोसले के सफर की बात करें तो उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ के लिए अपना पहला प्लेबैक गाना गाया था। इसके बाद, उन्होंने 1948 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गाने ‘सावन आया’ से बॉलीवुड में प्लेबैक की शुरुआत की।8 सितंबर 1933 को जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने लंबे करियर में उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली और गुजराती सहित कई भाषाओं में हजारों गानों को अपनी आवाज दी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial