दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर अंदर घुसी कार, पुलिस ने किया गिरफ़्तार, गाड़ी भी की ज़ब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक सामने आयी है। सोमवार को एक शख्स बैरिकेड तोड़कर कार लेकर अंदर तक घुस गया, उसने वहां स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा और फिर गेट से बाहर निकल गया।

दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरियर तोड़कर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी कार लेकर सोमवार दोपहर दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर अंदर तक जा घुसा था। वहां उसने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा और फिर वहां से फरार हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से परिसर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह कार दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से विधानसभा परिसर में दाखिल हुई।

बताया जा रहा है कि गाड़ी पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र की है। 40 वर्षीय सर्वजीत सिंह के नाम पर यह गाड़ी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुद सर्वजीत सिंह गाड़ी चला रहा था। वह अपने कजिन को ढूंढने के लिए पीलीभीत से दिल्ली आया हुआ था।बताया जा रहा है कि सर्वजीत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

वहीं इस तरह से दिल्ली विधानसभा में बैरिकेड तोड़कर गाड़ी ले जाने पर सुरक्षा में हुई चूक पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial