असम के चुनाव में योगी की एंट्री, बोले- असम की धरती से घुसपैठियों को किया जाएगा बाहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को असम के बारपेटा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि NDA का संकल्प है कि असम को लव जेहाद और लैंड जेहाद की धरती नहीं बनने देंगे और घुसपैठियों को निकाल बाहर किया जाएगा। किसी भी हालत में असम को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देंगे।

सीएम योगी ने कांग्रेस और UDF पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ चुकी है और UDF घुसपैठ के जरिए असम की डेमोग्राफी बदलना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और UDF ने असम की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाया है, जबकि NDA सरकार विकास और सुरक्षा के लिए काम कर रही है।

जहां भी एनडीए सरकार वहां विकास:

सीएम योगी ने  कहा कि देश में जहां-जहां एनडीए सरकार है, पीएम मोदी के नेतृत्व में वहां-वहां विकास और विरासत का सम्मान है।एनडीए की जहां जहां सरकारें है वहां विकास हो रहा है। 

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज दंगा, कर्फ्यू और माफिया मुक्त है। नो कर्फ्यू, नो दंगा, वहां सब है चंगा। यूपी की सड़कों पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता। वहां धर्मस्थलों से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। यदि किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी प्रॉपर्टी जब्त कर दलितों, गरीबों, जनजाति समुदाय में बांट दी जाती है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial