पश्चिम बंगाल- मालदा कांड पर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी, कहा- BJP और चुनाव आयोग मिलकर रच रहे हैं साज़िश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में न्यायिक अधिकारियों (जजों) को बंधक बनाये जाने की घटना ने बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेर रहे हैं, तो तृणमूल कांग्रेस ने इसे ‘गंदी साजिश’ करार दिया है।

सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर बंगाल की शांति से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पूरी अव्यवस्था के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका इस्तीफा मांगा है।

ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने बंगाल की रग-रग से वाकिफ अनुभवी अधिकारियों का तबादला करके बड़ी गलती की है. पार्टी का आरोप है कि उनकी जगह ऐसे केंद्रीय अधिकारियों को थोपा गया है, जिन्हें बंगाल के भूगोल, जनसांख्यिकी या जमीनी हकीकत की समझ बिल्कुल नहीं है।

ममता बनर्जी ने कहा कि यह बाहरी अधिकारी स्थानीय स्थितियों को संभालने में पूरी तरह अक्षम हैं, मालदा की घटना इसी प्रशासनिक नासमझी का नतीजा है। ममता बनर्जी ने कहा- अगर कोई वास्तव में दोषी है, तो वह अमित शाह हैं. लोगों की सुरक्षा करने में बार-बार विफल रहने के लिए उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial