कपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की है। राजधानी दिल्ली से लेकर सभी शहरों में यह दाम लागू हुए हैं।कंपनियों ने प्रति सिलेंडर करीब 195.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। वहींं, तेल कंपनियों ने 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया है।
यह बढ़ोतरी होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले एक महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 300 रुपये से अधिक की कुल वृद्धि हो चुकी है।
हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की खबर है, क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से ऊर्जा आपूर्ति पर काफ़ी असर पड़ा है, जिससे वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल आया है। हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। यही कारण है कि भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों को भी इसका असर झेलना पड़ रहा है। यह इस संकट के बाद तीसरी बार है जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो आने वाले समय में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।









