केरल में NDA की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी, अगली सरकार हम बनाएंगे, जनता चाहती है बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल के पलक्कड़ में एनडीए की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि इस बार केरल का माहौल बिल्कुल अलग है। यह बदलाव का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान NDA के प्रति समर्थन में एकजुट हैं।

केरल में इस बार जनता बदलाव करना चाहती है और जनता के आशीर्वाद, भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और उनके बलिदानों के कारण बदलाव होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों से राज्य स्वार्थपरक राजनीति के दो चेहरों के बीच फंसा हुआ है। भाजपा केरल को एक विकसित राज्य में बदल देगी और राज्य मोदी की गारंटियों के बल पर आगे बढ़ेगा।

यह घोटालों की सरकार :

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाम दल और कांग्रेस एक-दूसरे को ‘बी-टीम’ बताने का दावा कर रहे हैं, लेकिन दोनों मानते हैं कि केरल चुनाव में भाजपा ही एकमात्र वास्तविक दावेदार है। उन्होंने आगे कहाकि ‘घोटालों’ के बीच एलडीएफ और यूडीएफ दशकों तक सत्ता पर काबिज रहे, लेकिन कभी एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जनता के सामने खोखले दावे करते रहे। पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव में भजपा ‘ए-टीम’ है।

इस बार हम बनाएंगे सरकार:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट दोनों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि केरल में कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। लोगों को दोनों दलों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से हम केरल में सरकार बनाएंगे।

मोदी ने कहा, “दशकों से एलडीएफ और यूडीएफ ने मिलकर केरल को लूटा है..इस व्यवस्था में, हमारा केरल फंसा हुआ है।” केरल में उनकी दुश्मनी और दूसरे राज्यों में दोस्ती पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, “कांग्रेस और लेफ्ट एक-दूसरे को झूठा गाली देते हैं… आपको उन दोनों से सावधान रहना चाहिए।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial