सरकार ने सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पदक विजेताओं को भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की बड़ी सौगात दी है। यह सुविधा फर्स्ट क्लास, 2AC और AC चेयर कार में एक साथी के साथ, पूरे भारत में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो वीरता पुरस्कार पाने वाले जांबाजों के सम्मान में एक ऐतिहासिक निर्णय है।
मोदी सरकार ने वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के जवानों और उनके परिजनों को बड़ा गिफ्ट दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि वीरता पुरस्कार जीतने वाले जवान, ट्रेन में जिंदगी भर मुफ्त में यात्रा कर पाएंगे। इसका लाभ उनके परिजनों को भी मिलेगा।
परिजनों को भी मिलेगा लाभ
यह सुविधा सिर्फ पुरस्कार विजेताओं तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी फैमिली को भी इसमें शामिल करती है। इस ऑर्डर के तहत, वीरता मेडल विजेताओं के जीवनसाथी, चाहे वे विधवा हों या विधुर और पुनर्विवाह वाले भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा, अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार के विजेता के माता-पिता को भी यह जिंदगी भर मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकते हैं।
सरकार की इस तरह की पहल से सेना के जवानों और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही, युवाओं को भी फौज में शामिल होकर अपने देश की सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। यह फैसला सरकार की उन नीतियों का हिस्सा माना जा रहा है, जिनका उद्देश्य सशस्त्र बलों के कल्याण और सम्मान को मेहत्व देना है।










