आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा : डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, जिंदा जले 14 यात्री, 20 से ज़्यादा घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रायवरम के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 20 से ज़्यादा लोग घायल हैं। बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रायवरम के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर के बीच हुई जोरदार टक् के बाद बस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। जब तक आग बुझी, तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। हरिकृष्णा ट्रैवल्स की एक प्राइवेट बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी। जब बस रायवरम के पास खदानों के इलाके से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे बजरी से लदे डंपर (टिपर ट्रक) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि, बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ ही सेकंड में बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial