पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई, बेटों ने दी मुखाग्नि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र- दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती के विद्या संस्थान मैदान में किया गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ  अजित पवार को अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा.

उनके बेटों पार्थ पवार और जय पवार ने उन्हें मुखाग्नि दी.इस दौरान भारी जनसैलाब उन्हें अंत्म विदाई देने पहुंचा। लोग मंच के सामने ‘अजित दा अमर रहे’ के नारे लगाते रहे।

बाराम‍ती में अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेता पहुंचे. आखिरी झलक पाने के लिए VVIPs का तांता लगा हुआ था.

अंतिम संस्कार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,  बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे.  मनसे चीफ राज ठाकरे, शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे समेत कई नेता मौजूद रहे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial