उत्तराखंड पुलिस को मिले 215 नए उप निरीक्षक, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग को 215 नए उप निरीक्षक मिले हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिसमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्म नायक (पीएसी) और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं.

वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त उप निरीक्षकों से कहा कि अब तक की उनकी परीक्षा केवल शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है. उन्हें अब प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्मार्ट पुलिस के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों और उत्कृष्ट प्रशिक्षण से परिपूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बीते तीन सालों में पुलिस कर्मियों के आवास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई है. पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial