नई दिल्ली: सरकार ने नए साल पर दिल्लीवालों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के विस्तार को लेकर कई बड़े फैसले किए हैं। नए साल में दिल्ली मेट्रो का विस्तार हो रहा है। यह प्रोजेक्ट 12 हजार करोड़ रुपये का है।
कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को मंजूरी दे दी है, जिसमें 13 स्टेशन होंगे। 12,015 करोड़ रुपये की लागत से 16 किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से ज़्यादा हो जाएगा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इस नई परियोजना पर करीब 12,015 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार ने 12,015 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस विस्तार के साथ ही दिल्ली मेट्रो का पूरा नेटवर्क 400 किलोमीटर की लंबाई को पार कर जाएगा। इस कदम से न केवल लाखों यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो सिस्टम की सूची में और ऊपर आ जाएगा।दिल्ली मेट्रो से हर दिन 65 लाख लोग सफर करते हैं।










