पटना: भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आज बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक हुई. इसमें सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इसमें भाजपा के लगभग सभी 89 निर्वाचित विधायक मौजूद रहे. इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है।
विधायक दल की बैठक में यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने रहेंगे.
यूपी के डिप्टी सीएम सह केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट चौधरी को विधानमंडल के नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि दोनों नेता हिट हैं. आगे भी सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने दोनों नेताओं का स्वागत किया।
जेडीयू विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश: JDU के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया है. बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में जदयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया.
JDU-BJP ने अपना-अपना नेता चुना लिया है। NDA की बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगेगी, डिप्टी सीएम के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लग चुकी है. दोनों दूसरी बार डिप्टी सीएम बनेंगे.









