दिल्ली-हरियाणा के बीच DTC की इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली-हरियाणा के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. लंबे अंतराल के बाद राजधानी दिल्ली से हरियाणा के सोनीपत के लिए गुरुवार से इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हो गई है. दिल्ली सरकार लगातार डीटीसी बेड़े में ईवी बसों को शामिल कर रही है, ताकि सार्वजनिक परिवहन पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त हो.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाराणा प्रताप आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) से नई ई-बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह सेवा दिल्ली सरकार की विकसित दिल्ली संकल्प पत्र के तहत शुरू की गई उन पहलों में से एक है, जिनका उद्देश्य दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से बेहतर, सस्ती व पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा के जरिए जोड़ना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इन रूटों पर बस सेवा हुआ करती थी, लेकिन बाद में बंद हो गई थी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ये भी कहा कि अब दिल्ली सरकार ने तय किया है कि एक-एक करके सभी पुराने रूटों पर बस सेवा को फिर से बहाल किया जाएगा. दिल्ली से बड़ौत के बाद दिल्ली से सोनीपत के बीच ई-बस सेवा शुरू होना, उसी दिशा में एक और कदम है.

यह नई सेवा दिल्ली के महाराणा प्रताप आईएसबीटी से सोनीपत बस स्टैंड तक चलेगी. बसें दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेंगी, जिनमें—जी.टी.बी. नगर, आजादपुर टर्मिनल, जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन, मुकर्बा चौक, अलीपुर, दिल्ली-सिंघु बॉर्डर, इंडस्ट्रियल एरिया कुंडली, टीडीआई सिटी, रसौई, नांगल मोड़, बिस्वा मिल, राय, बहालगढ़, जत जोशी, फाजिलपुर सोनीपत व अंत में सोनीपत बस स्टैंड पर पहुंचेगी. यह रूट न केवल दिल्ली व हरियाणा की सीमावर्ती आबादी को जोड़ेगा बल्कि दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क, औद्योगिक इलाकों व शैक्षणिक संस्थानों से भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial