देहरादून- कांग्रेस ने केक काटकर मनाई उत्तराखंड रजत जयंती, बलिदानियों के परिजनों को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जगह-जगह राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव मनाया गया. देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में 25 पौंड के केक को काटकर राज्य स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गई. वहीं काशीपुर में भी कांग्रेस जनों ने केक काटकर राज्य गठन रजत जयंती को उत्साह के साथ मनाया.

देहरादून कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हुए कांग्रेस जनों ने वंदे मातरम्, ध्वज गीत और राष्ट्र गान गाकर राज्य निर्माण की रजत जयंती मनाई. कांग्रेस जनों ने 25 पौंड के केक के साथ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं दी.

उन्होंने कहा कि आज जब पूरा प्रदेश राज्य स्थापना की रजत जयंती मना रहा है, तब हम सभी को मिलकर एक आत्मनिर्भर विकसित और खुशहाल उत्तराखंड प्रदेश बनाने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह उपयुक्त समय है, जब हम सब थोड़ा पीछे मुड़कर इस बात का भी आकलन करें कि बीते 25 सालों में हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड क्या बना पाए हैं.

माहरा ने कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों पर कहा कि कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए प्रदेश में एक मजबूत आधारशिला रखते हुए आर्थिक स्वरूप, औद्योगिक विकास, मजबूत भू कानून, गैरसैंण में अवस्थापना विकास, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए. लेकिन भाजपा ने 15 सालों के शासन काल में प्रदेश को 9 मुख्यमंत्री दिए.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial