एमपी-खंडवा के मदरसे में जाली नोट मिले, इमाम साहब के कमरे में 500-500 की लाखों की गड्डियां बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक संगीन मामला सामने आया है. जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठिया में पुलिस ने एक मदरसे में रह रहे इमाम के कमरे से 19 लाख 78 हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं. आरोपी की पहचान जुबैर मोहम्मद अशरफ अंसारी (33) निवासी हरीरपुरा, बुरहानपुर के रूप में हुई है.  पुलिस ने बताया कि इमाम के कमरे से 500 रुपए के नोटों के कई बंडल बरामद हुए. नोटों को एक बैग में छिपाकर रखा गया था.

29 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति नकली नोट लेकर मुंबई-आगरा हाईवे के रास्ते कहीं जा रहे हैं. पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इनमें बुरहानपुर के मोमिनपुरा निवासी जुबैर अंसारी और नाजिर अकरम मोहम्मद अय्यूब अंसारी शामिल थे. दोनों के पास से 500-500 रुपए के 2000 नकली नोट (कुल 10 लाख रुपए), दो मोबाइल फोन और एक बैग जब्त किया गया था.

मालेगांव में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मीडिया में आने के बाद खंडवा के पैठिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने जावर थाने में सूचना दी कि मालेगांव में गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक आरोपी जुबैर अंसारी उनके गांव में ही इमाम के रूप में रह रहा था.

एसपी के निर्देश पर हेडक्वार्टर डीएसपी अनिल चौहान, महिला थाना प्रभारी सुलोचना गेहलोत पुलिस बल के साथ पैठिया गांव पहुंच गए. गांव में लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मदरसे की पहली मंजिल पर बने इमाम के कमरे की तलाशी ली, जहां जाली नोटों से भरा एक बैग मिला. बैग में 500-500 नोटों के 19.78 लाख रुपए मिले.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial