तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, बजरी के नीचे दबकर 20 यात्रियों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आज सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में 10 पुरुष, 9 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.

बता दें कि हादसा इस समय हुआ, जब बजरी से लदा एक टिपर, तंदूर डिपो की एक आरटीसी बस से टकरा गया. बताया जा रहा है मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए हैं.

बता दें कि यह घटना रंगारेड्डी जिलेचेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास हुई. इस हादसे में बजरी का भार बस पर गिरने से कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. इस दर्दनाक दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई.

यह हादसा उस समय हुआ, जब आरटीसी बस तंदूर से सवारियों को लेकर हैदराबाद जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस में 70 यात्री सवार थे. इनमें से ज्यादातर छात्र और कर्मचारी हैं. बताया जा रहा है कि छात्र हैदराबाद के कई कॉलेजों में पढ़ रहे हैं. रविवार को छुट्टी होने के कारण, यह घटना उस समय हुई, जब वे अपने घर लौट रहे थे.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial