वोटर अधिकार यात्रा में साथ आई बहन-भाई की जोड़ी.. एक साथ दिखे राहुल-प्रियंका और रेवंत रेड्डी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुपौल: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा SIR के तहत 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जाने के खिलाफ चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुई हैं. यह यात्रा, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कर रहे हैं, आज अपने दसवें दिन सुपौल जिले से शुरू हुई. वोटर अधिकार यात्रा मधुबनी होते हुए दरभंगा बेस कैंप तक पहुंचेगी. प्रियंका गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. इस यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए.

मधुबनी में 74 किलोमीटर की यात्रा, दिग्गज नेता होंगे शामिल

वोटर अधिकार यात्रा का अगला पड़ाव मधुबनी जिला है, जहां मंगलवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में 74 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी। इस दौरान प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। यात्रा फुलपरास के लोहिया चौक से शुरू होकर झंझारपुर और सकरी तक जाएगी। दोपहर में फुलपरास के पास एक ढाबे पर लंच ब्रेक का आयोजन किया गया है, इसके बाद यात्रा मोहना रोड से होकर आगे बढ़ेगी।

सुपौल में राहुल-प्रियंका का जोरदार रोड शो

सुपौल में आज मंगलवार को वोटर अधिकार यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक भव्य रोड शो आयोजित किया. दोनों नेता एक ही वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते नजर आए, जबकि उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई. कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस के झंडे और बैनर लहरा रहे थे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया. सुपौल के हुसैन चौक से शुरू हुआ यह रोड शो स्थानीय लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रहा है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial