संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी – ‘संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर’, विकसित भारत बनाने के लिए हमें गाइड करता रहेगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: देशभर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने  संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया और कहा कि संविधान के रूप में उनकी ओर से दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।

पीएम मोदी ने बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संविधान सभा द्वारा दी गई यह सौगात भारत की प्रगति का आधार है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संविधान की भावना केवल संसद और अदालतों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह देश के हर नागरिक, विशेषकर युवाओं की सामूहिक चेतना का हिस्सा बननी चाहिए।

अपने संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया, जिसका अर्थ है कि विद्वानों द्वारा गहराई से विचार-विमर्श कर बनाए गए नियम और नीतियां कभी नष्ट नहीं होतीं और सदैव प्रासंगिक रहती हैं।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें