यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर के बीच हुआ गठबंधन, मिलकर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, चंद्रशेखर आजाद होंगे सीएम पद का चेहरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है। इसी  के मद्देनजर चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच आज गठबंधन का ऐलान हो गया है। दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम ‘ सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ‘ रखा है।

इसके साथ ही चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि हमारा मोर्चा यूपी की सभी 403 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा। चंद्रशेखर आजाद इस गठबंधन के सीएम पद का चेहरा होंगे।

लखनऊ में गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा- ये तीसरा नहीं यूपी का पहला मोर्चा है। इसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। जैसे-जैसे वंचित समाज के लोग हमारे मोर्चे से जुड़ते जाएंगे, वैसे-वैसे ये मोर्चा और मजबूत हो जाएगा।

वहीं, ओवैसी ने कहा- हम यूपी मे बीजेपी को रोकने के लिए साथ आए हैं।  उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार चंद्रशेखर आजाद होंगे।

ओवैसी ने कहा कि हम सब मिलकर इस गठबंधन को सफल बनाने के लिए काम करेंगे। एक ऐसी सफलता जो अंततः उत्तर प्रदेश की जनता की सफलता होगी। जब चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री बनेंगे, तब हम उन बदलावों को लागू कर सकेंगे जिनकी हमने कल्पना की है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial