जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान, सरकारी हथियार भी गायब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के गोलियों से छलनी शव गुरुवार तड़के (12 नवंबर 2026) बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से दोनों जवानों के सरकारी हथियार भी गायब हैं।

शहीद जवानों की पहचान बॉबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। ये दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के कियार सेक्टर में तैनात थे।

दोनों अधिकारी बुधवार (11 नवंबर) दोपहर करीब 3:30 बजे अपने कैंप से धरना-मरवाह (इंदरवाल क्षेत्र) स्थित 17 राष्ट्रीय राइफल्स की सेना की अस्थायी चौकी की ओर रोटेशन ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान जंगल दोनों जवान लापता हो गए थे।

लापता होने की सूचना के बाद पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच उनके अंतिम लोकेशन से करीब दो किलोमीटर दूर दच्चन के जंगल से दोनों के शव बरामद किए गए, जिन पर गोलियों के कई निशान थे।

इस घटना के बादसुरक्षाबलों ने पूरे दच्चन और मरवाह वन क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial