जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी के दूध में बढ़ोतरी के बाद अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी।
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल के ताजा पैक दूध की कीमतों में करीब 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
अमूल के सबसे ज्यादा बिकने वाले वेरिएंट अमूल ताजा टोंड मिल्क की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, अमूल गोल्ड की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई
इससे पहले मदर डेयरी के दाम में भी 2-4 रुपए प्रति लीटर का इज़ाफ़ा किया गया था। नए दाम 12 नवंबर से लागू होंगे।








